समुच्चय बोधक अव्यय | Samuchchay Bodhak Avvaya
- रीता पढ़ती है लेकिन सीमा खाना बनाती है
- राम और श्याम विद्यालय जाते है
- शीला तथा गीता गा रही है
- राजू सहनशील एवं परिश्रमी है।
समुच्चय बोधक अव्यय की परिभाषा
- समुच्चय बोधक अव्यय वे अविकारी शब्द हैं जो दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यों या वाक्यांशों को जोड़ते हैं।
समुच्चय बोधक अव्यय का अर्थ
- समुच्चय बोधक अव्यय का अर्थ जोड़ना अर्थात दो शब्द, दो वाक्य व दो वाक्यांश।
- इसे अंग्रेजी भाषा में Conjunctions कहा जाता है।
समुच्चय बोधक अव्यय के कार्य | Samuchchay Bodhak Avvaya ke Karya
- दो शब्दों को जोड़ना
- दो उपवाक्यों को जोड़ना
- दो वाक्यों को जोड़ना
समुच्चय बोधक अव्यय शब्द | Samuchchay Bodhak Avvaya Shabd
- और, तथा, व, एवं
- लेकिन, किन्तु, परन्तु
- या, अथवा, बल्कि, यानी
- अर्थात, जैसे की
- उपरान्त, फलस्वरूप, परिणामस्वरूप
- चूंकि, इसलिए, क्योंकि, कि
जैसे:-
- राम और श्याम तैर रहे है
- एक और एक ग्यारह होते है
समुच्चय बोधक अव्यय के भेद:-
- समुच्चय बोधक अव्यय के निम्न भेद होते है।
- संयोजक के रूप में
- वियोजक के रूप में
- परिणामवाचक के रूप में
- कारणवाचक के रूप में
- स्वरूपबोधक के रूप में
- विरोध सूचक के रूप में
संयोजक के रूप में:-
- वे अव्यय शब्द जो दो समान व भिन्न व्यक्तियों, बस्तुओ या विचारों को जोड़ते है।
जैसे:-
- और, तथा, एवं, व आदि।
उदाहरण:-
- राम और श्याम घनिष्ट दोस्त हैं।
- सीमा और रीमा दोनों सगी बहने है।
- अमन ने कॉपी तथा किताब ख़रीदा।
- राजू सहनशील एवं परिश्रमी है।
- दिमाग तेज करने के लिए लोग काजू व बादाम खाते है।
वियोजक के रूप में:-
- वे अव्यय शब्द जो दो समान व भिन्न व्यक्तियों, बस्तुओ या विचारों को विभाजित करते है।
जैसे:-
- या, अथवाआदि।
उदाहरण:-
- आप जाओगे या हमे जाना पड़ेगा?
- आप आज घर आओगे अथवा कल?
- राम अभी खाओगे या बाद में?
- राज कॉफी पियोगे या कोल्डड्रिंक?
परिणामवाचक:-
- वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना के परिणाम को व्यक्त करते हैं, परिणाम वाचक कहलाते है
जैसे:-
- अतः, अतएव, फलस्वरूप, परिणामस्वरूप, उपरान्त आदि।
उदाहरण:-
- पंकज ने बहुत मेहनत की, परिणामस्वरूप वह सरकारी नौकरी प्राप्त किया।
- राजू के कार्य पूरा करने के, उपरान्त घुमने चला गया।
- किसान मेहनत बहुत किया फलस्वरूप अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ
- वह रोज योग करता है अत: वह बीमार नही होता
कारणवाचक:-
- वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना के कारण को व्यक्त करते हैं, कारण वाचक कहलाते है
जैसे:-
- चूंकि, इसलिए, क्योंकि, कि आदि।
उदाहरण:-
- रेखा विद्यालय नहीं जा सकी क्योंकि मैं बीमार थी।
- मैं यात्रा नहीं जा सका क्योंकि मैं बीमार था।
- रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, इसलिए कुछ लोग चोटिल हो गये
- आज मै ड्यूटी पर नही जा सकता क्योंकि बारिश हो रही है
स्वरूपबोधक:-
- वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना को स्पष्ट करने या उदाहरण देने के लिए प्रयुक्त होते हैं।
जैसे:-
- जैसे, जैसे कि, अर्थात, यानी आदि।
उदाहरण:-
- वह अच्छा खाना बनता है, अर्थात, कुशल रसोइया है।
- वह एक अच्छा लिखता है, अर्थात, प्रभावशाली लेखक है।
- फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है, जैसे कि केला, सेव,पपीता
- कुछ लोग यहाँ आओ जैसे की मनोज श्यामू
- रोहित शर्मा छक्के मारता है अर्थात हिटमैन है
विरोधसूचक:-
- वे अव्यय शब्द जो दो विरोधी विचारों या स्थितियों को बोध करते हैं, विरोध सूचक कहलाते है
जैसे:-
- किंतु, परंतु, लेकिन, पर, मगर आदि।
उदाहरण:-
- रामलाल अनपढ़ है, लेकिन बुद्धिमान।
- बच्चा रोता है, पर भूखा नही है।
- शादी में जरूर जाता लेकिन मेरा परीक्षा है।
- अरमान गरीब है, पर ईमानदार है।
- वह मेहनती है, किन्तु सफल नही हो रहा।
- श्रीलंका ने अच्छा खेला मगर जीत न पाया।
- वह असहाय है फिर भी हिम्मती है
Social Media Page
- MySmartExam Website के Official Social Media Page को जरूर Fallow करें