बिम्सटेक (BIMSTEC) क्या है? | BIMSTEC | बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2025

Home | अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध

बिम्सटेक (BIMSTEC) का परिचय

  • Full Form ⇒ Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation(बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए पहल)
  • एक क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को एक साथ लाता है।
  • इसकी स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक में हुई थी।
  • BIMSTEC का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इन सभी देशों की कुल आबादी लगभग 1.5 अरब है, जो विश्व की जनसंख्या का लगभग 22% है।

बिम्सटेक (BIMSTEC)

स्थापना6 जून, 1997
मुख्यालयढाका (बांग्लादेश)
पहले भारतीय महासचिवइंद्रामणि पाण्डेय
प्रथम आयोजन2004 में बैंकाक (थाईलैंड )
छठा आयोजन2025 में बैंकाक (थाईलैंड )

बिम्सटेक की स्थापना:

  • बिम्सटेक की स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक (थाईलैंड) में हुई थी।
  • शुरुआत में इसमें चार सदस्य देश :- बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे, और इसे बीआईएसटी-ईसी (BIST-EC) यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन के नाम से जाना जाता था। बाद में, म्यांमार (1997), नेपाल और भूटान (2004) के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर बिम्सटेक कर दिया गया।

बिम्सटेक(BIMSTEC ) के सदस्य देश

क्रम संख्यासदस्य देशशामिल वर्ष
1.भारतसंस्थापक देश
2.थाईलैंडसंस्थापक देश
3.बांग्लादेशसंस्थापक देश
4.श्रीलंकासंस्थापक देश
5.म्यांमार1997
6.नेपाल2004
7.भूटान2004

BIMSTEC के मुख्य उद्देश्य

आर्थिक सहयोग
  • सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना।
सामाजिक विकास
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन पर काम करना।
तकनीकी सहयोग
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन में साझेदारी।
सुरक्षा सहयोग
  • आतंकवाद, मानव तस्करी और साइबर अपराध से निपटना।
पर्यावरण संरक्षण
  • जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सहयोग।

बिम्सटेक (BIMSTEC) का महत्व

  • यह संगठन दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य एक पुल के रूप में कार्य करता है।
  • SAARC (सार्क) की तुलना में BIMSTEC अधिक प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें राजनीतिक मतभेद कम हैं।
  • भारत के लिए BIMSTEC एक महत्वपूर्ण मंच है जहाँ वह एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ा सकता है।

बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन (Summit)

  • BIMSTEC सम्मेलन हर कुछ सालों में आयोजित किया जाता है, जहाँ सदस्य देशों के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
  • शिखर सम्मेलन 2025 में बैंकाक (थाईलैंड ) हुआ है।

बिम्सटेक(BIMSTEC ) के सदस्य देश की बैठक

क्रम संख्याआयोजन वर्षमेजबान देशआयोजित स्थान
पहला2004थाईलैंडबैंकाक
दूसरा2008भारतनई दिल्ली
तीसरा2014म्यामांरनैप्यीडा
चौथा2018नेपालकाठमांडू
पांचवां2022श्रीलंकावीडियो कांफ्रेंस
छठा2025थाईलैंडबैंकाक

निष्कर्ष

  • BIMSTEC एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को जोड़ता है।
  • यह आर्थिक विकास, सुरक्षा और सामाजिक प्रगति के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है।
  • भारत के लिए यह संगठन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसे दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद करता है।

Social Media Page

Leave a comment

error: Content is protected !!