मौलिक कर्तव्य | संविधान के भाग 4 क

Home page पर जाए | Telegram | Facebook Page

  • मौलिक कर्तव्य को जनता व नागरिकों का कर्तव्य भी कहा जाता है
  • मूल कर्तव्य को सोवियत रूस के संविधान से लिया गया है
  • मौलिक कर्तव्य न्यायालय में चुनौती नही दी जा सकती है
  • मौलिक कर्तव्य को भारतीय संविधान के भाग 4क में जोड़ा गया है
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51क में मौलिक कर्तव्य  का प्रावधान किया गया है
  • मौलिक कर्तव्य सरदार स्वर्ण सिंह समिति के सिफारिस पर 42वें संविधान संशोधन 1976 में जोड़ा गया
  • प्रारम्भ में मूल कर्तव्यों की संख्या 10 था
  • 86वें संविधान संशोधन 2002 में 11वा मूल कर्तव्य जोड़ा गया 
  • वर्तमान में मूल कर्तव्यों की संख्या 11 है 

मौलिक कर्तव्य

  1. भारत के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि संविधान का पालन करे तथा संविधान के आदर्श, संवैधानिक संस्थाए, राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें
  2. हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन को प्रेरित करने वाले आदर्शों को ह्रदय में संजोय रखे
  3. देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करें
  4. देश की रक्षा करें और आह्वाहन किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें
  5. देश में समरसता व समान भातृत्व का विकास करें
  6. देश की सामासिक संस्कृति, गौरवशाली परम्परा के महत्व को समझें
  7. देश के सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है की वह पर्यावरण, नदियाँ, झील, वन तथा वन्यजीवों का संरक्षण करें
  8. देश के सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है की वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवाद, सुधार की भावना, ज्ञानार्जन का विकास करें
  9. देश के सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है की वह देश की सार्वजानिक सम्पतियों की रक्षा करें
  10. सभी अपने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से उत्कर्ष की ओर बढ़े
  11.  सभी माता-पिता व अभिभावकों का यह कर्तव्य है की वह अपने सभी बच्चों को अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाएं

मौलिक कर्तव्य से सम्बन्धित समितियाँ

  • सरदार स्वर्ण सिंह समिति(1976)
  • J.S (जगदीस शरण) वर्मा समिति (1999)

Leave a comment

error: Content is protected !!