नाबार्ड | NABARD
परिचय(Itroduction)
- नाबार्ड का पूरा नाम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development) है।
- स्थापना ⇒ 12 जुलाई 1982
- वर्तमान ⇒ प्रमुख शजी के.वी.
- शिव रमन समिति की सिफारिस पर लागू किया गया
- शुभारंभ ⇒ एकीकृत जनजाति विकास कार्यक्रम (केरल)
- यह भारत का प्रमुख वित्तीय संस्थान है जो कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करता है।
नाबार्ड क्या है? (What is NABARD?)
- नाबार्ड एक विकासात्मक बैंक है जो कृषि, लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है ।
- यह ग्रामीण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था ।
नाबार्ड की स्थापना (Establishment of NABARD)
- नाबार्ड की स्थापना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं:
| तथ्य | विवरण |
|---|---|
| स्थापना तिथि | 12 जुलाई 1982 |
| स्थापना का आधार | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए संस्थागत ऋण की व्यवस्था की समीक्षा हेतु 30 मार्च 1979 को CRAFICARD समिति का गठन किया |
| समिति के अध्यक्ष | श्री बी. शिवरामन (पूर्व सदस्य, योजना आयोग) |
| अनुशंसा | समिति ने 28 नवंबर 1979 को अपनी अंतरिम रिपोर्ट में नाबार्ड के गठन की सिफारिश की |
| संसद अधिनियम | संसद के अधिनियम 61, 1981 के माध्यम से नाबार्ड की स्थापना को मंजूरी दी गई |
| उद्घाटन | पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 5 नवंबर 1982 को राष्ट्र को समर्पित |
नाबार्ड की स्थापना का उद्देश्य
- नाबार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण की व्यवस्था करना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना था ।
- यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कृषि ऋण कार्यों और तत्कालीन कृषि पुनर्वित्त एवं विकास निगम (ARDC) के पुनर्वित्त कार्यों को हस्तांतरित करके अस्तित्व में आया ।
नाबार्ड की पूंजी (Capital of NABARD)
| विवरण | राशि |
|---|---|
| स्थापना के समय प्रारंभिक पूंजी | 100 करोड़ रुपये |
| 31 मार्च 2013 को पेड-अप पूंजी | 4000 करोड़ रुपये (भारत सरकार का हिस्सा 3980 करोड़ – 99.50%, RBI का हिस्सा 20 करोड़ – 0.50%) |
| 31 मार्च 2015/2016 तक पेड-अप पूंजी | 5000 करोड़ रुपये |
नाबार्ड का मिशन और उद्देश्य (Mission and Objectives)
- नाबार्ड का मिशन है: “प्रभावी ऋण सहायता, संबंधित सेवाओं, संस्थागत विकास और अन्य नवीन पहलों के माध्यम से सतत और समान कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देना” ।
नाबार्ड का वर्गीकरण (Classification of NABARD)
- नाबार्ड को 2001 में “विकास बैंक” (Development Bank) के रूप में वर्गीकृत किया गया था ।
नाबार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण संक्षिप्त नाम (Important Abbreviations)
| संक्षिप्त नाम | पूरा नाम |
|---|---|
| CRAFICARD | Committee to Review Arrangements for Institutional Credit for Agriculture and Rural Development |
| ARDC | Agricultural Refinance and Development Corporation |
| IRDP | Integrated Rural Development Program |
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
प्रश्न 1: नाबार्ड की स्थापना कब हुई थी?
(A) 12 जुलाई 1980
(B) 12 जुलाई 1982
(C) 15 अगस्त 1982
(D) 26 जनवरी 1981
सही उत्तर: (B) 12 जुलाई 1982
प्रश्न 2: नाबार्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) नई दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) मुंबई
(D) चेन्नई
सही उत्तर: (C) मुंबई
प्रश्न 3: नाबार्ड के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ. के.सी. शर्मा
(B) डॉ. एम. वी. नायडू
(C) श्री. बी. सिवरामन
(D) डॉ. रंगराजन
सही उत्तर: (C) श्री. बी. सिवरामन
प्रश्न 4: नाबार्ड के गठन की सिफारिश करने वाली समिति का अध्यक्ष कौन था?
(A) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(B) डॉ. सी. रंगराजन
(C) श्री बी. शिवरामन
(D) डॉ. वर्गीज कुरियन
सही उत्तर: (C) श्री बी. शिवरामन
प्रश्न 5: नाबार्ड का उद्देश्य किस आर्थिक क्षेत्र का समर्थन करना है?
(A) औद्योगिक क्षेत्र
(B) शहरी विकास
(C) ग्रामीण क्षेत्र
(D) विदेशी व्यापार
सही उत्तर: (C) ग्रामीण क्षेत्र
प्रश्न 6: नाबार्ड की स्थापना के समय प्रारंभिक पूंजी कितनी थी?
(A) 50 करोड़
(B) 100 करोड़
(C) 150 करोड़
(D) 200 करोड़
सही उत्तर: (B) 100 करोड़
प्रश्न 7: नाबार्ड को किस वर्ष “विकास बैंक” के रूप में वर्गीकृत किया गया था?
(A) 1998
(B) 1999
(C) 2000
(D) 2001
सही उत्तर: (D) 2001
प्रश्न 8: ARDC का पूरा नाम क्या है?
(A) Agriculture Refinance & Development Company
(B) Agricultural Refinancing & Development Corporation
(C) Agricultural Refinance & Development Corporation
(D) Agriculture Refinance & Developing Corporation
सही उत्तर: (C) Agricultural Refinance & Development Corporation
प्रश्न 9: IRDP का पूरा नाम क्या है?
(A) Indian Rozgar Development Program
(B) Indian Rural Development Program
(C) Industrial Rural Development Program
(D) Integrated Rozgar Development Program
(E) Integrated Rural Development Program
सही उत्तर: (E) Integrated Rural Development Program
प्रश्न 10: PSL (प्राथमिकता क्षेत्र ऋण) में ‘कृषि’ क्षेत्र के अंतर्गत कौन सी श्रेणियां आती हैं?
(A) फार्म क्रेडिट
(B) कृषि बुनियादी ढांचा
(C) सहायक गतिविधियां
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के तहत व्यक्तियों के लिए स्वीकृत ऋण की ऊपरी सीमा क्या है?
(A) 5 लाख
(B) 10 लाख
(C) 25 लाख
(D) 50 लाख
सही उत्तर: (B) 10 लाख
प्रश्न 12: PSL के तहत शैक्षणिक ऋण की सीमा क्या है?
(A) 1 लाख
(B) 2 लाख
(C) 3 लाख
(D) 5 लाख
(E) 10 लाख
सही उत्तर: (E) 10 लाख
प्रश्न 13: RBI ने जन धन योजना के तहत खाता धारकों को प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत कौन सी सुविधा दी है?
(A) जीरो बैलेंस सुविधा
(B) मुफ्त ऑनलाइन सुविधा
(C) मुफ्त पासबुक सुविधा
(D) मुफ्त एसएमएस सुविधा
(E) ओवरड्राफ्ट सुविधा
सही उत्तर: (E) ओवरड्राफ्ट सुविधा
