व्यक्तित्व मापन (Personality Measurement)
Home > मनोविज्ञान > व्यक्तित्व
व्यक्तित्व मापन की विधियां (Methods Personality Measurement)
- व्यक्तित्व मापन की विधियां की दो विधियां होती है।
- प्रक्षेपी विधियाँ (Projective Methods)
- अप्रक्षेपी विधियाँ (Non-Projective Methods)
क. प्रक्षेपी विधियाँ (Projective Methods)
- इन विधियों द्वारा व्यक्ति के अचेतन मन (Unconscious Mind) की परतों, दमित इच्छाओं और छिपी हुई ग्रंथियों का पता लगाया जाता है।
- इसमें व्यक्ति के सामने अस्पष्ट उद्दीपक (Stimulus) प्रस्तुत किए जाते हैं।
प्रक्षेपी विधियों के प्रकार (Types Projective Methods)
- रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण (Rorschach Ink Blot Test – I.B.T.)
- प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (Thematic Apperception Test – T.A.T.)
- बाल अंतर्बोध परीक्षण (Children’s Apperception Test – C.A.T.)
- वाक्य पूर्ति परीक्षण या कहानी पूर्ति परीक्षण (Sentence Completion Test – S.C.T.)
- शब्द साहचर्य परीक्षण (Word Association Test – W.A.T.)
रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण (Rorschach Ink Blot Test – I.B.T.)
प्रतिपादक: हरमन रोर्शा (Hermann Rorschach) – 1921 (स्विट्जरलैंड)।
कुल कार्डों की संख्या: 10 (5 पूरी तरह काले व सफेद, 2 काले, सफेद व लाल तथा 3 बहुरंगी/Multi-colored)।
उपयोग: मानसिक रूप से अस्वस्थ और संवेगात्मक रूप से असंतुलित व्यक्तियों के लिए।
प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (Thematic Apperception Test – T.A.T.)
प्रतिपादक: मॉर्गन एवं मुर्रे (Morgan & Murray) – 1935 (अमेरिका)।
कुल कार्डों की संख्या: 31 (30 चित्रों वाले कार्ड + 1 खाली/सादा कार्ड)।
नोट: 10 कार्ड पुरुषों के लिए, 10 महिलाओं के लिए और 10 दोनों के लिए कॉमन होते हैं। परीक्षा में कुल प्रयुक्त कार्डों की संख्या 30+1 के रूप में याद रखें।
बाल अंतर्बोध परीक्षण (Children’s Apperception Test – C.A.T.)
प्रतिपादक: लियोपोल्ड बैलक (Leopold Bellak) – 1948।
कुल कार्डों की संख्या: 10 (इन सभी 10 कार्डों पर जानवरों के चित्र बने होते हैं)।
आयु वर्ग: 3 वर्ष से 11 वर्ष के बच्चों के व्यक्तित्व मापन हेतु उपयुक्त।
वाक्य पूर्ति परीक्षण या कहानी पूर्ति परीक्षण (Sentence Completion Test – S.C.T.)
प्रतिपादक: पाइन एवं टेंडलर (Pine & Tendler) – 1930।
विधि: व्यक्ति को अधूरे वाक्य दिए जाते हैं जिन्हें वह अपने मन के विचारों के अनुसार पूरा करता है (जैसे: “मुझे सबसे ज्यादा डर लगता है जब…”)।
शब्द साहचर्य परीक्षण (Word Association Test – W.A.T.)
जनक: फ्रांसिस गाल्टन (Francis Galton) – 1879। इसे आधुनिक रूप कार्ल युंग (Jung) ने 1910 में 100 शब्दों की सूची के साथ दिया।
ख. अप्रक्षेपी विधियाँ (Non-Projective Methods)
इन विधियों में व्यक्ति के चेतन मन (Conscious Mind) का मापन किया जाता है। इन्हें दो भागों में बांटा गया है:
- आत्मनिष्ठ या वैयक्तिक विधियाँ (Subjective Methods)
वस्तुनिष्ठ विधियाँ (Objective Methods)
1. आत्मनिष्ठ या वैयक्तिक विधियाँ (Subjective Methods)
- जीवन इतिहास विधि (Case History / Case Study Method)
- प्रश्नावली विधि (Questionnaire Method)
- साक्षात्कार विधि (Interview Method)
- आत्मकथा विधि (Autobiography Method):
जीवन इतिहास विधि (Case History / Case Study Method):
- इसके प्रतिपादक टाइडमैन (Tiedemann) हैं।
- उपयोग मुख्यतः समस्याग्रस्त बालकों (Problem Children), अपराधियों व मानसिक रोगियों के नैदानिक अध्ययन हेतु होता है।
प्रश्नावली विधि (Questionnaire Method):
- आधुनिक रूप के जनक रॉबर्ट वुडवर्थ (Woodworth) हैं। (प्राचीन काल में सुकरात थे)।
- इसके चार प्रकार होते हैं:
- बंद (Closed)
- खुली (Open)
- चित्रित (Pictorial)
- मिश्रित (Mixed)
साक्षात्कार विधि (Interview Method):
- आमने-सामने बैठकर शील गुणों का पता लगाना।
आत्मकथा विधि (Autobiography Method):
व्यक्ति द्वारा स्वयं के जीवन का क्रमबद्ध विवरण लिखना।
2. वस्तुनिष्ठ विधियाँ (Objective Methods)
- समाजमिति विधि (Sociometry Method)
- क्रम निर्धारण मान या निर्धारण मापनी (Rating Scale):
- निरीक्षण या अवलोकन विधि (Observation Method):
समाजमिति विधि (Sociometry Method)
प्रतिपादक जे. एल. मोरेनो (J. L. Moreno – 1934) हैं।
- इसके द्वारा किसी समूह में व्यक्ति की सामाजिकता, लोकप्रियता या उपेक्षा का ग्राफिकल मापन (Sociogram) किया जाता है।
क्रम निर्धारण मान या निर्धारण मापनी (Rating Scale):
- प्रतिपादक थर्स्टन (Thurstone) हैं।
इसमें शील गुणों की तीव्रता को 3-बिंदु या 5-बिंदु स्केल पर मापा जाता है।
निरीक्षण या अवलोकन विधि (Observation Method):
- प्रतिपादक जे. बी. वाटसन (J.B. Watson)।
- व्यक्ति के व्यवहार का बाहरी रूप से निष्पक्ष अवलोकन करना।
3. परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ‘Direct Hit’ कोर फैक्ट्स
16-PF प्रश्नावली (16 Personality Factors):
- इस सुप्रसिद्ध प्रश्नावली का निर्माण आर. बी. कैटल (R.B. Cattell) द्वारा किया गया था।
यह व्यक्तित्व के 16 प्राथमिक शील गुणों (Traits) को मापता है।
अंतर्मुखी, बहिर्मुखी और उभयमुखी (Introvert, Extrovert, Ambivert)
- वर्गीकरण: यह मनोवैज्ञानिक लक्षणों पर आधारित सर्वाधिक प्रामाणिक वर्गीकरण है जिसे कार्ल युंग (Carl Jung) ने प्रतिपादित किया था।
मनोविश्लेषणवादी सिद्धांत (Psychoanalytic Theory):
सिगमंड फ्रायड (Sigmund Freud) ने मन की तीन अवस्थाएं (चेतन, अर्धचेतन, अचेतन) बताईं और व्यक्तित्व संरचना के मूल आधार इदम (Id), अहं (Ego), और परम-अहं (Superego) को माना।
Type A और Type B व्यक्तित्व:
- यह वर्गीकरण फ्रीडमैन और रोजनमैन (Friedman & Rosenman) द्वारा किया गया।