अधिगम (Learning) : अर्थ, परिभाषा, प्रकार और PYQs – CTET, UPTET, REET हेतु संपूर्ण मार्गदर्शिका

अधिगम का वास्तविक अर्थ एवं प्रामाणिक परिभाषाएं

Home > मनोविज्ञान

अधिगम (Learning):

अनुभव, अभ्यास और प्रशिक्षण के कारण व्यवहार में आने वाला अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन (Relatively Permanent Change) है।

नोट: बीमारी, थकान या परिपक्वता (Maturation) के कारण आए क्षणिक बदलावों को अधिगम नहीं माना जाता।

गेट्स (Gates): “अनुभव एवं प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है।” [UPTET 2016, 2019]

क्रो एवं क्रो (Crow & Crow): “आदतों, ज्ञान और अभिवृत्तियों का अर्जन ही अधिगम है।” [UPTET 2018]

अधिगम के वक्र एवं पठार (Learning Curves & Plateaus)

नतोदर वक्र (Positively Accelerated): प्रारंभ में गति धीमी, बाद में तीव्र।

उनतोदर वक्र (Negatively Accelerated): प्रारंभ में तीव्र, बाद में मंद।

अधिगम का पठार (Plateau in Learning): वह अवस्था जब अभ्यास के बावजूद सीखने की मात्रा में कोई उन्नति या गिरावट नहीं होती (स्थिरता)। [UPTET 2017, 2021]

अधिगम के प्रमुख सिद्धांत (Core Theories Matrix)

उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत (S-R Theory)

शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत (Classical Conditioning / S-Type)

क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (Operant Conditioning / R-Type):

सूझ का सिद्धांत (Insight Theory / गेस्टाल्टवाद)

अधिगम सोपानिकी (Hierarchy of Learning):

उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत (S-R Theory):

प्रतिपादक: एडवर्ड एल. थार्नडाइक (E.L. Thorndike)

इन्होंने सीखने के 3 मुख्य नियम (तत्परता, अभ्यास, प्रभाव) और 5 गौण नियम दिए।

शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत (Classical Conditioning / S-Type):

प्रतिपादक: इवान पी. पावलव (Ivan Pavlov – 1904 नोबेल विजेता)

प्रयोग: कुत्ते की लार ग्रंथियों पर।

(UCS UCR; CS + UCS UCR; CS CR)। [UPTET 2016]

क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (Operant Conditioning / R-Type):

प्रतिपादक: बी. एफ. स्किनर (B.F. Skinner)

प्रयोग: चूहे और कबूतर पर।

इसमें पुनर्बलन (Reinforcement) को मुख्य कारक माना गया

सूझ का सिद्धांत (Insight Theory / गेस्टाल्टवाद):

प्रतिपादक: कोहलर (Kohler)

प्रयोग: ‘सुल्तान’ नामक चिंपांज़ी पर

अधिगम सोपानिकी (Hierarchy of Learning):

प्रतिपादक: रॉबर्ट गेने (Robert Gagne)।

इन्होंने अपनी पुस्तक ‘The Conditions of Learning’ में सीखने के 8 क्रमिक चरण बताए हैं। [UPTET 2018]

सबसे निम्न स्तर: संकेत अधिगम (Signal Learning)

सबसे उच्च स्तर: समस्या समाधान अधिगम (Problem Solving Learning)

अधिगम का स्थानांतरण (Transfer of Learning)

सकारात्मक (Positive): जब पूर्व ज्ञान नए कार्य को सीखने में सहायता करे (उदाहरण साइकिल से बाइक सीखना)।

नकारात्मक (Negative): जब पूर्व ज्ञान नए कार्य में बाधा डाले (उदाहरण. भारत के ड्राइवर को अमेरिका में ड्राइविंग में कठिनाई)।

शून्य (Zero): जब कोई प्रभाव न पड़े।

अधिगम के प्रकार (Types of Learning)

  1. सूचनात्मक अधिगम: तथ्यों एवं ज्ञान का अर्जन
  2. कौशल अधिगम: साइकिल चलाना, तैरना, लिखना
  3. अभिवृत्ति अधिगम: दृष्टिकोण एवं मूल्यों का निर्माण
  4. बौद्धिक अधिगम: समस्या समाधान, तार्किक चिंतन

प्रश्न: निचली कक्षाओं में खेल पद्धति मूलतः किस पर आधारित है?

(UPTET 2021)

(a) विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत

(b) शिक्षण के समाजशास्त्रीय सिद्धांत

(c) शारीरिक शिक्षा के सिद्धांत

(d) शिक्षण पद्धतियों के सिद्धांत

उत्तर: (a) विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत


प्रश्न (CTET 2020): बच्चों के लिए अधिगम कब कठिन होता है?

(a) सामग्री कई तरीकों से प्रस्तुत की जाए

(b) सूचना खण्डित रूप में प्रस्तुत की जाए

(c) वे आंतरिक रूप से प्रेरित हों

(d) अधिगम सामाजिक रूप से प्रासंगिक हो

उत्तर: (b) सूचना खण्डित रूप में प्रस्तुत की जाए


अधिगम वक्र (Learning Curve)

अधिगम वक्र पहली बार 1885 में हरमन एबिंगहॉस द्वारा प्रतिपादित किया गया था। यह समय के साथ सीखने की प्रगति को दर्शाता है 

अधिगम वक्र के प्रकार:

  1. नतोदर वक्र (Concave Curve)

  2. उन्नतोदर वक्र (Convex Curve)

  3. मिश्रित वक्र (Mixed Curve)

प्रश्न : निम्न में से कौन अधिगम का वक्र नहीं है?

(REET 2019)

(a) उन्नतोदर

(b) मिश्रित

(c) नतोदर

(d) लम्बवत्

उत्तर: (d) लम्बवत् 


अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Learning)

प्रभावी अधिगम के लिए निम्नलिखित कारक आवश्यक हैं :

कारकविवरण
अभिप्रेरणा (Motivation)सीखने की इच्छा जागृत करना – मध्यम स्तर की अभिप्रेरणा सर्वोत्तम
संकेत (Cue)उद्दीपन प्रदान करना
संलग्नता (Engagement)पूर्व अनुभवों से नए ज्ञान का संबंध
क्रिया (Activity)व्यावहारिक रूप से सीखना
प्रतिपुष्टि (Feedback)सही/गलत की जानकारी
पुनर्बलन (Reinforcement)सही प्रतिक्रिया को पुरस्कृत करना

प्रश्न: अधिगम की सर्वोत्तम स्थिति क्या है?

(UPTET 2018)

(a) कोई अभिप्रेरणा नहीं

(b) उच्च अभिप्रेरणा, उच्च भय

(c) कम अभिप्रेरणा, उच्च भय

(d) मध्यम अभिप्रेरणा, कोई भय नहीं

उत्तर: (d) मध्यम अभिप्रेरणा, कोई भय नहीं


Quick Revision Tips

थार्नडाइक – प्रयत्न एवं त्रुटि सिद्धांत, प्रभाव का नियम (Law of Effect)

पावलव – शास्त्रीय अनुबंधन (कुत्ते पर प्रयोग)

स्किनर – क्रिया प्रसूत अनुबंधन (Operant Conditioning), पुनर्बलन

कोहलर – अंतर्दृष्टि सिद्धांत (चिंपैंजी पर प्रयोग)

वायगोत्स्की – सामीप्य विकास का क्षेत्र (ZPD), मचान (Scaffolding)

पियाजे – संज्ञानात्मक विकास के चरण

मास्लो – आवश्यकता पदानुक्रम (Need Hierarchy)

निष्कर्ष

अधिगम (Learning) शिक्षा मनोविज्ञान का वह आधार स्तंभ है, जिसकी गहन समझ न केवल CTET, UPTET, REET जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाती है, बल्कि एक प्रभावी शिक्षक बनने में भी सहायक होती है। उपरोक्त अवधारणाओं एवं पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) का अभ्यास आपको CDP खंड में निपुण बनाएगा 

Leave a comment

error: Content is protected !!