18 June 2025
हिंदी भाषा का विकास

हिन्दी भाषा का विकास | Hindi Bhasha ka Vikash

हिन्दी भाषा का विकास

  • हिन्दी भाषा का विकास निम्नलिखित चरणों में हुआ है

हिन्दी भाषा का विकास क्रम

  • संस्कृत ⇒ पाली ⇒ प्राकृत ⇒ अपभ्रंश ⇒ शैरसेनी ⇒ पश्चिमी हिन्दी ⇒ खड़ी बोली ⇒ मानक हिन्दी 

संस्कृत

  • संस्कृत को हिन्दी की आदि जननी भाषा कहा जाता है
  1. वैदिक संस्कृत (2000 ई0 पूर्व से 1000 ई0 पूर्व तक)
  2. लौकिक संस्कृत (1000 ई0 पूर्व से 500 ई0 पूर्व तक)

पाली

  • 500 ई0 पूर्व से 0 ई0 तक

प्रकृत

  • 0 ई0 से 500 ई0 तक

अपभ्रंश

  • 500 ई0 से 900 ई0 तक
  • अपभ्रंश को हिन्दी की जननी भाषा कहा जाता है

अवहट्ट

  • 900 ई0 से 1100 ई0 तक

हिन्दी

(1100 ई0 से अबतक)

  1. प्रारम्भिक हिन्दी (1100 ई0 से 1350 या 1375 ई0 तक)
  2. मध्य कालीन हिन्दी (1350 या 1375 ई0 से 1850 ई0 तक)
  3. आधुनिक हिन्दी (1850 ई0 से अबतक)

अपभ्रंश से हिन्दी का विकास

अपभ्रंश

  • अपभ्रंश को तीन भागों में विभाजित किया गया है
  1. शैरसेनी
  2. अर्द्ध मागधी
  3. मागधी

1. शैरसेनी

  • शैरसेनी को तीन भागों में विभाजित किया गया है
  1. पश्चिमी हिन्दी
  2. राजस्थानी हिन्दी
  3. पहाड़ी हिन्दी

1.1. पश्चिमी हिन्दी

  • पश्चिमी हिन्दी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश में बोली जाती है
  • पश्चिमी हिन्दी में निम्नलिखित बोलियाँ आती है
  1. ब्रजभाषा
  2. कन्नौजी
  3. बुन्देली
  4. हरयाणवी (बगरू)
  5. कौरवी (खड़ी बोली)
  6. दक्षिणी हिन्दी

1.2. राजस्थानी हिन्दी

  • राजस्थानी हिन्दी राजस्थान, सिंध और मालवा भूभाग में बोली जाती है
  • राजस्थानी हिन्दी के अन्तर्गत निम्नलिखित बोलियाँ आती है
  1. राजस्थानी
  2. सिन्धी
  3. मेवाड़ी
  4. मेवाती
  5. मारवाड़ी
  6. जयपुरी (धूधड़ी)

1.3. पहाड़ी हिन्दी

  • पहाड़ी हिन्दी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बोली जाती है
  • पहाड़ी हिन्दी के अन्तर्गत मुख्यतः निम्न दो बोलियाँ आती है
  1. कुवांउनी
  2. गढवाली

2. अर्द्ध मागधी

  • अर्द्ध मागधी के अन्तर्गत पूर्वी हिन्दी आती है

2.1. पूर्वी हिन्दी

  • पूर्वी हिन्दी मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बोली जाती है
  • पूर्वी हिन्दी के अन्तर्गत मुख्यतः तीन बोलियाँ आती है
  1. अवधी
  2. बघेली
  3. छत्तीसगढ़ी

3. मागधी

  • मागधी के अन्तर्गत बिहारी हिन्दी आती है

3.1. बिहारी हिन्दी

  • बिहारी हिन्दी बिहार और झारखंडमें बोली जाती है
  • बिहारी हिन्दी के अन्तर्गत निम्न बोलियाँ आती है
  1. भोजपुरी
  2. मैथिली
  3. मगही

हिन्दी भाषा से सम्बन्धित कुछ तथ्य

  • हिन्दी की कुल बोली 17 या 18 है
  • हिन्दी बोली नही बल्कि भाषा है
  • ब्रजभाषा भाषा नही बल्कि बोली है

 

  • खाड़ी बोली का मूल स्थान उत्तर प्रदेश के मेरठ को माना जाता है
  • खड़ी बोली कौरवी के नाम से भी जाना जाता है
  • खड़ी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम पतंजलि ने किया
  • खड़ी बोली शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम जॉन वियस ने किया

हिन्दी भाषा का विकास प्रश्न उत्तर

Que1.   हिन्दी भाषा की कौन सी लिपि है ?

(a). ब्राह्मी

(b). खरोष्ठी

(c). देवनागरी

(d). रोमन

Ans. C

Que2.   देव भाषा किस भाषा को कहा जाता है ? 

(a). हिन्दी

(b). संस्कृत

(c). पाली

(d). प्राकृत

Ans. B

Que3.   निम्न में से कौन सी बोली को पश्चिमी हिन्दी बोली कहा जाता है ? 

(a). अवधी

(b). भोजपुरी

(c). कन्नौजी

(d). बघेली

Ans. C

Que3.   निम्न में से कौन सी बोली को पूर्वी हिन्दी बोली कहा जाता है ? 

(a). अवधी

(b). कौरवी

(c). कन्नौजी

(d). ब्रजभाषा

Ans. A

Que2.   हिन्दी भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन सी है ? 

(a). ध्वनि

(b). अक्षर

(c). शब्द

(d). वाक्य

Ans. A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!