| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|
| अमृत | सुधा, पीयूष, अमिय आदि |
| आम | आम्र, अंब, अमृतफल, अतिसौरभ, पिकबंधु, पियम्बु, रसाल, सहकर आदि |
| आग | अनल, अग्नि, पावक, धूम्रकेतु, धनंजय, हुताशन, कृषानु, रोहिताश्व, वैश्वानर, वहिन, वायुसखा आदि |
| अर्थ | आशय, अभिप्राय, तात्पर्य, सारांश आदि |
| इन्द्र | अमरपति, कौशिक, जिष्णु, देवराज, पुरुहुत, पुरन्दर, मधवा, शचीपति, शक्र, सुरेन्द्र, सहस्राक्ष, विडौला, वासव आदि |
| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|
| कमल | अरविन्द, अम्बुज, इन्दीवर, उत्पल पद्य, पंकज, नीरज, जलज, कोकनद कुवलय, कंज, तामरस, राजीव, शतदल, नलिन, पण्डरीक, शतदल, शतपत्र, सरसिज, सरोज आदि |
| कपड़ा | पट अम्बर वस्त्र अम्बर वसन परिधान चीर दुकूल आदि |
| केतु | ध्वज, निशाका, पताका, झंडा आदि |
| किरण | अर्चि, अंशु, कर, रशिम, रोशनी, प्रकाश, मयूख, दीप्ति, मरीचि आदि |
| कटक | स्वर्ण, फ़ौज आदि |
| घर | आयतन, अयन, गेह, गृह, भवन, निकेतन, निलय, सदन आदि |
| घोड़ा | अश्व, घोटक, हय, रविपुत्र, रविसुत, तुरंग, सैन्धव, दधिका, बाजि आदि |
| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|
| चन्द्रमा | अमृतनिधान, इंदु, कलानाथ, मृगलांक्षन, मृगांक, मयंक, तारकेश्वर, निशाकर, राकेश, राकापति, विधु, शशांक, सुधाकर, सुधांशु, सारंग, हिमांशु आदि |
| चन्द्रहास | असि, कृपाण, करवाल, खड्ग आदि |
| जल | अम्बु अम्भ अमृत आब आप उदक जीवन नीर तोय पय पानी रस वरि सलिल आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| तपस्वी | तापस, तप, करने, वाला आदि |
| तालाब | सर, पुष्कर, सरोवर, सरसी, ताल, तड़ाग, पद्माकर, कासार, हद आदि |
| तिथि | तारीख, दिनांक, मिति आदि |
| दास | नौकर, किंकर, अनुचर, भृत्य, सेवक, परिचर, परिचारक, चपरासी आदि |
| दरिद्र | कंगाल, अकिंचन आदि |
| दुर्गा | कालिका, कल्याणी, कुमारी, कामाक्षी, चण्डिका, नारायणी आदि |
| नदी | अपगा, निम्नगा, कूलवती, तरंगिनी, सिन्धुगामिनी, तटनी आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| पर्वत | गिरि, अद्रि, तुंग, भूधर, नग, अचल, महीधर, शैल, नगपति, शिखर, धरणीधर आदि |
| पत्थर | प्रस्तर, पाहन, उपल, अश्म, संग, पाषाण आदि |
| पानी | जल, नीर, सलिल, तोय, वारि आदि |
| पक्षी | विहग, पखेरू, द्विज आदि |
| फल | अंजाम, नतीजा, परिणाम आदि |
| फूल | कुसुम सुमन प्रसून आदिफूल ⇒ कुसुम सुमन प्रसून आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| बन्दर | वानर मर्कट हरि कपि कीश शाखामृग आदि |
| बहन | भगिनी, दीदी, सहोदरा आदि |
| बलिदान | प्राणाहुति, प्राणोत्सर्ग आदि |
| बादल | जलद, वारिद, नीरद, तोयद, अभ्र आदि |
| बाण | शायक, तीर, तोमर, विशिख आदि |
| बिजली | विद्युत, चपला, वज्र, तंडित, अशनि, दामिनी आदि |
| ब्राह्मण | द्विज, भूदेव, विप्र, भूसुर, महिसुर, पण्डित आदि |
| ब्राह्मा | अंडाज, अज, कमलासन, चतुरानन, विरंचि, सदानन्द, हिरण्यगर्भ आदि |
| भंवरा | अलि, चंचरीक, द्विरेफ, मिलिन्द, भृंग, मधुकर, मधुप, मधुराज, मधुभक्षी, शिलीमुख, षटपद आदि |
| मछली | मछरी, सफरी, झख, मीन, मत्स्य आदि |
| मीनाक्षी | मीननयना, सुंदरी, दुर्गा आदि |
| मेढ़क | मंडूक, दार्दुर, भेक आदि |
| मंदिर | देवस्थान, देवालय, देवगृह आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| यमुना | कालगंगा, अर्कजा, सुर्यजा, रविजा, कालिन्दी, कृष्णा, रवितनया आदि |
| रात | रात्रि, रजनी, यामिनी, विभावरी, निशा, निशीथ, निशि, तमिस्रा, क्षपा, त्रियामा आदि |
| राक्षस | दानव, निशाचर, असुर, रात्रिचर, दैत्य आदि |
| रावण | लंकेश, दशानन, दशाकन्धर आदि |
| लक्ष्मण | लखन, रामानुज, शेषावतार आदि |
| लक्ष्मी | पद्मा, सिन्धुजा, पदमासमा आदि |
| विष्णु | कमलेश, कमलापति, कमलाकान्त, अच्युत, दामोदर, उपेन्द्र आदि |
| वृक्ष | अगम, गाछ, तरू, द्रुम, पादप, रूख, विटप, शाखी आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| सर्प | उरग, नाग, भुजंग, अहि, सांप, विषधर, पन्नग, पवनाश, व्याल आदि |
| समुद्र | सिन्धु, जलधि, पारावर, नदीश, पयोनिधि, जलधाम, अब्धि, उदधि, परावर आदि |
| सुन्दर | चारू, मनोहर, ललित, रम्य, रमणीक, रूचिर आदि |
| सूर्य | अर्क, सूरज, सविता, भानु, भाष्कर आदि |
| स्त्री | वनिता, कामिनी, कलत्र, प्रमदा, अंगना आदि |
| स्वर्ण | जातक, जातरूप, पुष्कल, हेम, हाटक, हिरण्य, रुक्म आदि |
| सोना | स्वर्ण, हेम, हाटक, कंचन, हिरण्य, जातरूप आदि |
| शब्द | पर्याय शब्द |
|---|---|
| शराब | आसव, मदिरा, मध्वासव, मध्विजा आदि |
| शंकर | गंगाधर, शिव, महादेव, महेश, मदनारि, उमापति, त्रिपुरारी, शम्भू, चंद्रमौली, ललाटाक्ष, त्रिलोचन आदि |
| शेर | मृगेन्द्र, मृगारि, नखायुध, नाहर, केसरी, केहरि, पंचानन, बाहुबल, शार्दुल, सिंह, हरि आदि |
| हनुमान | कपीश, केसरीनन्दन, मारुतिनन्दन, आन्जनेय आदि |
| हाथी | गज, करि, द्विप, वारण, कुम्भि आदि |
| हिरन | मृग करंग, सारंग आदि |
| हिमालय | हिमपति, हिमगिरी, नगपति, गिरिराज आदि |
प्रतियोगी परीक्षाओ के प्रश्न और उत्तर
‘अभ्यागत’ का पर्याय नहीं है:
UPSSSC Junior Assistant 29 June 2025
(A) पहुन
(B) मेहमान
(C) आतिथ्य
(D) आगंतुक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans (C) आतिथ्य
असंगत पर्याय है:
(A) चिकुर
(B) सिरोरुह
(C)अलक
(D) कुंतल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
