फेमिना मिस इंडिया: इतिहास, विजेताओं की सूची और प्रतियोगिता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • फेमिना मिस इंडिया: इतिहास, विजेताओं की सूची और महत्वपूर्ण तथ्य

Home 

फेमिना मिस इण्डिया

स्थापना1952
प्रथम आयोजन1964
आयोजन कर्ताफेमिना पत्रिका
प्रथम मिस इंडियामेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री (महाराष्ट्र)
मिस इंडिया 2023नंदिनी गुप्ता (राजस्थान)
मिस इण्डिया  2024निकिता पोरवाल (मध्य प्रदेश)

फेमिना मिस इंडिया 2024 | Miss India 2024

संस्करण60वा
आयोजन16 अक्टूबर 2024
स्थानफेमस स्टूडियो (मुम्बई)
प्रतियोगी30
विजेतानिकिता पोरवाल
First Run upरेखा पाण्डेय
Second Run upआयुषी ढोलकिया

फेमिना मिस इंडिया: एक परिचय

  • फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) भारत की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन फेमिना पत्रिका द्वारा किया जाता है।
  • इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत की प्रतिनिधि को मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भेजा जाता है।
  • यह भारत का सबसे बड़ा सौन्दर्य पुरस्कार है
  • इसकी स्थापना 1952 में की गई
  • इसका प्रथम आयोजन 1964 में किया गया
  • प्रथम फेमिना मिस इंडिया विजेता महाराष्ट्र की मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री  थी
  • 59वी फेमिना मिस इंडिया 2023 पुरस्कार राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता
  • 60वा फेमिना मिस इण्डिया  2024 विजेता ⇒ निकिता पोरवाल (मध्य प्रदेश)
  • फेमिना मिस इण्डिया की विजेता मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती है
  • फेमिना मिस इण्डिया की उप-विजेता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती है

प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया

आवेदन और ऑडिशन:

  • प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है और राज्य/क्षेत्रीय स्तर पर ऑडिशन देना होता है।

ट्रेनिंग कैंप:

  • शॉर्टलिस्ट प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, कैटवॉक, पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है।

फाइनल राउंड:

  • फाइनल में प्रतिभागियों का जज पैनल द्वारा इंटरव्यू, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में मूल्यांकन किया जाता है।

फेमिना मिस इंडिया के विजेता जो अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता

क्रम संख्याविजेता का नामअंतरराष्ट्रीय खिताब विजेता
1.रीता फारियापहली भारतीय मिस वर्ल्ड 1966
2.सुष्मिता सेनपहली भारतीय मिस यूनिवर्स 1994
3.ऐश्वर्या रायमिस वर्ल्ड 1994
4.डायना हेडनमिस वर्ल्ड 1997
5.युक्ता मुखीमिस वर्ल्ड 1999
6.प्रियंका चोपड़ामिस वर्ल्ड 2000
7.लारा दत्तामिस यूनिवर्स 2000
8.मानुषी छिल्लरमिस वर्ल्ड 2017
9.हरनाज़ संधूमिस यूनिवर्स 2021

फेमिना मिस इंडिया लिस्ट

संस्करणवर्षविजेता का नामराज्य
60वां2024निकिता पोरवाल(उज्जैन )मध्य प्रदेश
59वां2023नंदिनी गुप्ताराजस्थान
58वां2022
सिनी शेट्टी
कर्नाटक
57वां2021मनसा वाराणसीतेलंगाना
56वां2019सुमन रावराजस्थान
55वां2018अनुकृति वासतमिलनाडु
54वां2017मानुषीं छिल्लरहरियाणा
53वां2016प्रियदर्शनी चटर्जीअसम
52वां2015अदिति रायनई दिल्ली
51वां2014कोयल राणानई दिल्ली
50वां2013नवनीत कौर ढिल्लोपंजाब
49वां2012वान्या मिश्रापंजाब
48वां2011कनिष्ठा धनखडहरियाणा
47वां2010मानस्वी ममगईउत्तराखण्ड

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • फेमिना मिस इंडिया का पहला संस्करण 1964 में आयोजित किया गया था।
  • रीता फारिया पहली भारतीय और एशियाई महिला थीं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड (1966) का खिताब जीता।
  • ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड जीता और बाद में बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री बनीं।  
  • हरनाज़ संधू ने 2021 में मिस यूनिवर्स जीतकर 21 वर्षों के बाद भारत को यह खिताब दिलाया।

निष्कर्ष

  • फेमिना मिस इंडिया ने न केवल भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का प्रतीक भी बन गया है।
  • यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए भी उपयोगी है।

 

Leave a comment

error: Content is protected !!