Home page | Telegram | Facebook Page
विधान परिषद क्या है (What is Legislative Council)
- जिस प्रकार संसद के लिए राज्यसभा होता है उसी प्रकार विधानमंडल के लिए विधान परिषद होता है
- विधानपरिषद सदस्यों को MLC (Member of Legislative Council) कहा जाता है
विधान परिषद (Legislative Council)
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 में विधान परिषद का प्रावधान है
- विधान परिषद को उच्च सदन कहते है
- विधान परिषद को स्थाई सदन भी कहते है
- यह सदन कभी भंग नही होता
- इस सदन के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते है
- उत्तर प्रदेश का विधान परिषद भारत का सबसे बड़ा विधान परिषद है
विधान परिषद का निर्माण
- संविधान के अनुच्छेद 169 में विधान परिषद के सृजन व समापन का प्रावधान है
विधान परिषद के सृजन
- राज्य विधानसभा से दो तिहाई बहुमत से विधेयक पारित करके विधान परिषद के सृजन के लिए संसद से आग्रह कर सकता है
विधान परिषद के समापन
- राज्य विधानसभा से दो तिहाई बहुमत से विधेयक पारित करके विधान परिषद के समापन के लिए संसद से आग्रह कर सकता है
विधान परिषद सदस्यों की योग्यता
- विधान परिषद सदस्यों की योग्यता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 173 में किया गया है
- वह भारत का नागरिक हो
- वह पागल या दिवालिया ना हो
- वह लाभ के पद पर ना हो
- वह न्यूनतम 30 वर्ष की आयु प्राप्त कर लिया हो
विधान परिषद कार्यकाल
- यह एक स्थाई सदन है
- यह कभी भंग नही होता
- इसका कार्यकाल असीमित होता है
विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल
- विधान परिषद सदस्यों के कार्यकाल का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 172 में किया गया है
- विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल छ: वर्ष होता है
- प्रत्येक 2 वर्ष पर 1/3 सदस्य सेवानिवृत हो जाते है
- प्रत्येक 2 वर्ष पर 1/3 सदस्य नये निर्वाचित किये जाते है
विधान परिषद सभापति व उप सभापति
- संविधान के अनुच्छेद 182 में विधान परिषद सभापति व उप सभापति का प्रावधान है
- सभापति ⇒ वह सदन की कार्यवाही को संचालित करेगा
- उप सभापति ⇒ यदि सभापति अनुपस्थित रहता है तो सदन का संचालन उप सभापति करता है
विधान परिषद सीटों का बटवारा
- 1/3 विधानसभा ⇒ विधायक द्वारा चुने जाते है
- 1/3 पंचयत व नगर निकाय ⇒ पंचयत और नगर निकाय द्वारा चुने जाते है
- 1/6 राज्यपाल ⇒ राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाते है
- 1/12 शिक्षक ⇒ सरकारी शिक्षक वर्ग से चुने जाते है
- 1/12 स्नातक विद्यार्थी ⇒स्नातक विद्यार्थियों द्वारा चुने जाते है
विधान परिषद वाले राज्य
- वर्तमान में भारत के छ: राज्यों में विधान परिषद है
- जम्मू कश्मीर में 1957 में विधान परिषद की स्थापना की गयी थी
- 17 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर की विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया
- पश्चिम बंगाल ने 2021 में विधान परिषद गठन करने के लिए संसद से मांग की
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- महाराष्ट्र
- आंध्रप्रदेश
- तेलंगाना
- कर्नाटक
विधान परिषद सीटें
- विधान परिषद में विधान सभा की कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) सीटें से अधिक नही हो सकता
- विधान परिषद में न्यूनतम सीटों की संख्या 40
- सर्वाधिक विधान परिषद सीटें उत्तर प्रदेश (100) में है
- सबसे कम विधान परिषद सीटें तेलंगाना (40) में है
राज्य | सीटें |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 100 |
महाराष्ट्र | 78 |
बिहार | 75 |
कर्नाटक | 75 |
आंध्रप्रदेश | 58 |
तेलंगाना | 40 |