विधान परिषद क्या है

Home page | Telegram | Facebook Page

विधान परिषद क्या है (What is Legislative Council)

  • जिस प्रकार संसद के लिए राज्यसभा होता है उसी प्रकार विधानमंडल के लिए विधान परिषद होता है
  • विधानपरिषद सदस्यों को MLC (Member of Legislative Council) कहा जाता है

विधान परिषद (Legislative Council)

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 में  विधान परिषद का प्रावधान है
  • विधान परिषद को उच्च सदन कहते है
  • विधान परिषद को स्थाई सदन भी कहते है
  • यह सदन कभी भंग नही होता
  • इस सदन के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते है
  • उत्तर प्रदेश का विधान परिषद भारत का सबसे बड़ा विधान परिषद है

विधान परिषद का निर्माण

  • संविधान के अनुच्छेद 169 में विधान परिषद के सृजनसमापन का प्रावधान है

विधान परिषद के सृजन

  • राज्य विधानसभा से दो तिहाई बहुमत से विधेयक पारित करके विधान परिषद के सृजन के लिए संसद से आग्रह कर सकता है

विधान परिषद के समापन

  • राज्य विधानसभा से दो तिहाई बहुमत से विधेयक पारित करके विधान परिषद के समापन के लिए संसद से आग्रह कर सकता है

विधान परिषद सदस्यों की योग्यता

  • विधान परिषद सदस्यों की योग्यता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 173 में किया गया है
  • वह भारत का नागरिक हो
  • वह पागल या दिवालिया ना हो
  • वह लाभ के पद पर ना हो
  • वह न्यूनतम 30 वर्ष की आयु प्राप्त कर लिया हो

विधान परिषद कार्यकाल

  • यह एक स्थाई सदन है
  • यह कभी भंग नही होता
  • इसका कार्यकाल असीमित होता है

विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल

  • विधान परिषद सदस्यों के कार्यकाल का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 172 में किया गया है
  • विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल : वर्ष होता है
  • प्रत्येक 2 वर्ष पर 1/3 सदस्य सेवानिवृत हो जाते है 
  • प्रत्येक 2 वर्ष पर 1/3 सदस्य नये निर्वाचित किये जाते है

विधान परिषद सभापति व उप सभापति

  • संविधान के अनुच्छेद 182 में  विधान परिषद सभापति व उप सभापति का प्रावधान है
  • सभापति ⇒ वह सदन की कार्यवाही को संचालित करेगा
  •  उप सभापति ⇒ यदि सभापति अनुपस्थित रहता है तो सदन का संचालन उप सभापति करता है

विधान परिषद सीटों का बटवारा

  • 1/3  विधानसभा ⇒ विधायक द्वारा चुने जाते है 
  • 1/3 पंचयत व नगर निकाय ⇒ पंचयत और नगर निकाय द्वारा चुने जाते है 
  • 1/6 राज्यपाल ⇒ राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाते है  
  • 1/12 शिक्षक ⇒ सरकारी शिक्षक वर्ग से चुने जाते है 
  • 1/12 स्नातक विद्यार्थी ⇒स्नातक विद्यार्थियों द्वारा चुने जाते है

विधान परिषद वाले राज्य

  • वर्तमान में भारत के छ: राज्यों में विधान परिषद है
  • जम्मू कश्मीर में 1957 में  विधान परिषद की स्थापना की गयी थी
  • 17 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर की विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया
  • पश्चिम बंगाल ने 2021 में विधान परिषद गठन करने के लिए संसद से मांग की
  1. उत्तर प्रदेश
  2. बिहार
  3. महाराष्ट्र
  4. आंध्रप्रदेश
  5. तेलंगाना
  6. कर्नाटक

विधान परिषद सीटें

  • विधान परिषद में विधान सभा की कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) सीटें से अधिक नही हो सकता 
  • विधान परिषद में न्यूनतम सीटों की संख्या 40
  • सर्वाधिक विधान परिषद सीटें उत्तर प्रदेश (100) में है
  • सबसे कम विधान परिषद सीटें तेलंगाना (40) में है

विधान परिषद सीटें

राज्यसीटें
उत्तर प्रदेश100
महाराष्ट्र78
बिहार75
कर्नाटक75
आंध्रप्रदेश58
तेलंगाना40

 

Leave a comment

error: Content is protected !!