छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

वर्तमान पदाधिकारी

राज्यपाल रामेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप-मुख्यमंत्री (Deputy CM)अरुण साव और विजय शर्मा
राजधानी रायपुर
गठन 1 नवंबर 2000
क्षेत्रफल 135192  व्यक्ति वर्गकिलोमीटर
जनसंख्या 2,94,36,233
राजभाषा हिन्दी
साक्षरता 77%
उच्च न्यायलय विलासपुर

प्रमुख सीटें

  • लोकसभा 11 
  • राज्यसभा
  • विधानसभा 91 

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य

छत्तीसगढ़ भारत के केंद्र-पूर्व में स्थित एक भू-आबद्ध (Landlocked) राज्य है। इसका गठन 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग करके किया गया था। इसकी सीमाएँ भारत के 7 पड़ोसी राज्यों को छूती हैं:

  1. उत्तर (North): उत्तर प्रदेश (UP) – केवल बलरामपुर जिला सीमा साझा करता है।

  2. उत्तर-पूर्व (North-East): झारखंड

  3. पूर्व (East): ओडिशा (यह छत्तीसगढ़ के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है)

  4. दक्षिण (South): आंध्र प्रदेश

  5. दक्षिण-पश्चिम (South-West): तेलंगाना

  6. पश्चिम (West): महाराष्ट्र

  7. उत्तर-पश्चिम (North-West): मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक (State Symbols)

  • राजकीय पशु: वन भैंसा (Wild Buffalo)

  • राजकीय पक्षी: पहाड़ी मैना (Hill Myna)

  • राजकीय वृक्ष: साल / सई (Sal Tree)

  • राजकीय प्रतीक चिह्न: छत्तीसगढ़ का राजकीय चिह्न गोलाकार है, जिसमें 36 किले (गढ़) अंकित हैं, जो हरे रंग के हैं। इसके मध्य में अशोक स्तंभ और धान की बालियाँ (सुनहरे रंग में) दर्शाई गई हैं।

  • राजकीय गान: “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…” (रचयिता: डॉ. नरेंद्र देव वर्मा)

छत्तीसगढ़ जनगणना (Census 2011)

जनसंख्या (Population)

  • कुल जनसंख्या: 2,55,45,198 (2.55 करोड़) — यह भारत की कुल जनसंख्या का 2.11% है। जनसंख्या की दृष्टि से यह देश का 16वां सबसे बड़ा राज्य है।

  • कुल पुरुष जनसंख्या: 1,28,32,895 (लगभग 50.24%)

  • कुल महिला जनसंख्या: 1,27,12,303 (लगभग 49.76%)

लिंगानुपात (Sex Ratio)

  • लिंगानुपात (महिला/पुरुष): 991

जनघनत्व (Population Density)

  • जनघनत्व: 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

साक्षरता (Literacy Rate)

  • कुल साक्षरता दर: 70.28%

  • पुरुष साक्षरता दर: 80.27%

  • महिला साक्षरता दर: 60.24%

  • नोट: छत्तीसगढ़ का सबसे साक्षर जिला दुर्ग (79.06%) है, जबकि सबसे कम साक्षरता वाला जिला सुकमा (29%) है।

Leave a comment

error: Content is protected !!