बिम्सटेक (BIMSTEC) का परिचय
- Full Form ⇒ Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation(बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए पहल)
- एक क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को एक साथ लाता है।
- इसकी स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक में हुई थी।
-
BIMSTEC का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
- इन सभी देशों की कुल आबादी लगभग 1.5 अरब है, जो विश्व की जनसंख्या का लगभग 22% है।
स्थापना | 6 जून, 1997 |
---|---|
मुख्यालय | ढाका (बांग्लादेश) |
पहले भारतीय महासचिव | इंद्रामणि पाण्डेय |
प्रथम आयोजन | 2004 में बैंकाक (थाईलैंड ) |
छठा आयोजन | 2025 में बैंकाक (थाईलैंड ) |
बिम्सटेक की स्थापना:
- बिम्सटेक की स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक (थाईलैंड) में हुई थी।
- शुरुआत में इसमें चार सदस्य देश :- बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे, और इसे बीआईएसटी-ईसी (BIST-EC) यानी बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन के नाम से जाना जाता था। बाद में, म्यांमार (1997), नेपाल और भूटान (2004) के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर बिम्सटेक कर दिया गया।
क्रम संख्या | सदस्य देश | शामिल वर्ष |
---|---|---|
1. | भारत | संस्थापक देश |
2. | थाईलैंड | संस्थापक देश |
3. | बांग्लादेश | संस्थापक देश |
4. | श्रीलंका | संस्थापक देश |
5. | म्यांमार | 1997 |
6. | नेपाल | 2004 |
7. | भूटान | 2004 |
BIMSTEC के मुख्य उद्देश्य
आर्थिक सहयोग
- सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना।
सामाजिक विकास
- शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन पर काम करना।
तकनीकी सहयोग
- विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन में साझेदारी।
सुरक्षा सहयोग
- आतंकवाद, मानव तस्करी और साइबर अपराध से निपटना।
पर्यावरण संरक्षण
- जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सहयोग।
बिम्सटेक (BIMSTEC) का महत्व
- यह संगठन दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य एक पुल के रूप में कार्य करता है।
- SAARC (सार्क) की तुलना में BIMSTEC अधिक प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें राजनीतिक मतभेद कम हैं।
- भारत के लिए BIMSTEC एक महत्वपूर्ण मंच है जहाँ वह एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ा सकता है।
बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन (Summit)
- BIMSTEC सम्मेलन हर कुछ सालों में आयोजित किया जाता है, जहाँ सदस्य देशों के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
- शिखर सम्मेलन 2025 में बैंकाक (थाईलैंड ) हुआ है।
क्रम संख्या | आयोजन वर्ष | मेजबान देश | आयोजित स्थान |
---|---|---|---|
पहला | 2004 | थाईलैंड | बैंकाक |
दूसरा | 2008 | भारत | नई दिल्ली |
तीसरा | 2014 | म्यामांर | नैप्यीडा |
चौथा | 2018 | नेपाल | काठमांडू |
पांचवां | 2022 | श्रीलंका | वीडियो कांफ्रेंस |
छठा | 2025 | थाईलैंड | बैंकाक |
निष्कर्ष
- BIMSTEC एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को जोड़ता है।
- यह आर्थिक विकास, सुरक्षा और सामाजिक प्रगति के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है।
- भारत के लिए यह संगठन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसे दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद करता है।