Skip to content
महासागर (Oceans)
1. प्रशांत महासागर (Pacific Oceans)
- पृथ्वी के एक तिहाई भाग में विस्तृत यह महासागर विश्व में सबसे बड़ा है।
- मेरियाना गर्त इसी महासागर में स्थित है।
- एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका इसके चारों ओर स्थित है।
2. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
- उत्तर अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका के पूर्व में तथा यूरोप एवं अफ्रीका के पश्चिम में स्थित है
- यह महासागर S आकार का है
- यह विश्व में दूसरा सबसे बड़ा महासागर है।
- व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।
3. हिंद महासागर (Indian Ocean)
- एशिया के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तथा ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में स्थित है
- यह महासागर भारत के नाम (हिन्द महासागर ) से जाना जाता है।
4. दक्षिणी महासागर (Southern Ocean)
- यह महासागर सम्पूर्ण अंटार्कटिक महाद्वीप को घेरे हुये हैं।
5. आकर्टिक महासागर
- यह महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है।
- यह प्रशांत महासागर से बेरिंग जलसंधि (Berring strait) पर मिलता है।
- यह उत्तर अमेरिका के उत्तरी तटो तथा यूरेशिया से घिरा है।
error: Content is protected !!