19 June 2025
भारतीय निर्वाचन आयोग से सम्बंधित सामान्य ज्ञान

भारतीय निर्वाचन आयोग से सम्बन्धित समान्य ज्ञान

Home page पर जाए | Telegram | Facebook Page

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India)

  • निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय नई दिल्ली
  • राजनीतिक दलों को मान्यता वर्ष 1985से 
  • दलबदल अधिनियम 15 फरवरी 1985
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voter Day) ⇒ 25 जनवरी
  • शुरुआत 25 जनवरी 2011(तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा )

निर्वाचन आयोग से सम्बंधित अनुच्छेद

  • अनुच्छेद 324 ⇒ चुनाव सम्बन्धी कार्य
  • अनुच्छेद 326 ⇒ लोकसभा विधानसभा का चुनाव वयस्क प्रत्यक्ष गुप्त मताधिकार के आधार पर होता है
  • अनुच्छेद 329 ⇒ निर्वाचन सम्बन्धी विषयों में न्यायलय का हस्ताक्षेप पर रोक

लोकसभा चुनाव 2024 थीम Nothing Like Voting, I Vote for sure(“वोट जैसा कुछ नही, मै अवश्य वोट देता हू“)

भारतीय निर्वाचन आयोग के वर्तमान पदाधिकारी

  • वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ⇒ राजीव कुमार (25वें)
  • निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय
  • निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल
  • उप आयुक्त मनोज कुमार साहू

भारतीय निर्वाचन आयोग से सम्बन्धित कुछ प्रमुख तथ्य

  • भारतीय निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक निकाय है
  • भारतीय संविधान के भाग 15 में निर्वाचन आयोग का प्रावधान है 
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 से 329 तक
  • लोक सभा तथा विधानसभा के निर्वाचन की अधिसूचना मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी किया जाता है
  • भारत में बहुदलीय चुनावी व्यवस्था है
  • भारतीय संविधान में 1989में 61वें संशोधन द्वारा वोट देने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष कर दी गयी है 
  • मतदान प्रारम्भ होने के 48 घण्टे पूर्व ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है
  • मतदाता का मतदान केन्द्र 2 किलोमीटर से अधिक नही होना चाहिए
  • प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 1500 मतदाता से अधिक नही होनी चाहिए

उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा

  • वोट देने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है
  • विधानसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है
  • लोकसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है
  • राज्यसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष है
  • राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष है
  • उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष है

भारतीय निर्वाचन आयोग के कार्य

  • लोकसभा चुनाव को करवाना
  • राज्यसभा चुनाव को करवाना
  • विधानसभा चुनाव को करवाना
  • राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाना
  • उपराष्ट्रपति पद का चुनाव करवाना
  • मतदाता सूची तैयार करवाना
  • मतदाता पहचान पत्र तैयार करवाना
  •  निर्वाचन सम्बन्धी नियमावली बनाना
  • आदर्श आचार संहिता लागू करना
  • चुनाव की अधिसूचना जारी करना
  • चुनाव चिन्ह आवंटित करना
  • उम्मीदवारों की चुनावी खर्च सीमा लागू करना

चुनाव में खर्च सीमा

  • लोक सभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा 95 लाख
  • लोक सभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा 40 लाख

2023 विधानसभा चुनावी राज्य

  • 2023 में 9 राज्यों में चुनाव कराये गये
  1. मध्यप्रदेश
  2. छत्तीसगढ़
  3. राजस्थान
  4. तेलंगाना
  5. कर्नाटक
  6. त्रिपुरा
  7. नागालैंड
  8. मिजोरम
  9. मेघालय

2022 विधानसभा चुनावी राज्य

  • 2022 में 7 राज्यों में चुनाव कराये गये
  1. उत्तर प्रदेश
  2. उत्तराखण्ड
  3. हिमांचल प्रदेश
  4. पंजाब
  5. गुजरात
  6. गोवा
  7. मणिपुर

भारतीय निर्वाचन आयोग में सुधार से सम्बंधित समितियाँ

  • निर्वाचन प्रणाली को शसक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए समय-समय निम्न समितिया गठित हुयी है

 समिति                            वर्ष 

  • संथानम समिति 1962
  • तारकुण्डे समिति 1974
  • ठक्कर समिति 1981
  • गोस्वामी समिति 1990
  • मोइली समिति 2007
  • रेड्डी समिति 2011

भारत में वर्तमान राष्ट्रीय पार्टी

  • भारत में वर्तमान में 6 राजनैतिक पार्टिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त की है
  1. भारतीय जनता पार्टी
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  3. आम आदमी पार्टी
  4. बहुजन समाज पार्टी
  5. भारतीय मार्कवादी कम्युनिस्ट पार्टी
  6. नेशनल पीपुल्स पार्टी

परिसीमन आयोग

  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा परिसीमन आयोग का गठन किया जाता है
  • परिसीमन आयोग, भारतीय निर्वाचन आयोग के सहायता से कार्य करता है
  • परिसीमन आयोग के आदेश को किसी भी न्यायलय में चुनौती नही दी जा सकती है
  • परिसीमन आयोग के आदेश को लोकसभा व विधानसभा द्वारा संशोधित नही की जा सकती है

चुनाव आयुक्त से सम्बंधित समान्य ज्ञान

  • चुनाव आयुक्त से सम्बंधित समान्य जानकारी निम्न है

चुनाव आयुक्त की न्युक्ति

  • मुख्य आयुक्त तथा अन्य आयुक्त की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
  • इसमें एक मुख्य आयुक्त और दो अन्य आयुक्त होते है

चुनाव आयुक्त का कार्यकाल

  • अधिकतम 6 वर्ष का कार्यकाल या अधिकतम 65 वर्ष तक आयु  (जो भी पहले पूरा हो  )

चुनाव आयुक्त का वेतन

  • चुनाव आयुक्त का वेतन व पेंशन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीस के बराबर मिलता है
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन 2.50 लाख रूपये प्रति माह प्राप्त होता है 

भारतीय निर्वाचन आयोग के सभी मुख्य आयुक्तों की सूची

  • प्रथम निर्वाचन आयुक्त ⇒ सुकुमार सेन
  • प्रथम महिला आयुक्त बी.एस.रमादेवी
  • 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा 

भारतीय निर्वाचन आयोग में अब तक कुल 25 मुख्य आयुक्त हुए

मुख्य निर्वाचन आयुक्तों की सूची

क्रम संख्या आयुक्त
1. सुकुमार सेन
2. के.वी.के. सुन्दरम
3. एस.पी.सेन वर्मा
4. डॉ नागेन्द्र सिंह
5. टी. स्वामी नाथन
6. एस.एल. शकधर
7. आर.के. त्रिवेदी
8. आर.वी.एस.पेरीशास्त्री
9. श्रीमती पी.एस. रमा देवी
10. टी.एन. शेषन
11. एम.एस.गिल
12. जे.एम.लिंगदोह
13. टी.एस. कृष्णमूर्ति
14. बी.बी. टंडन
15. एन. गोपाल स्वामी
16. नवीन चावला
17. एस.वाई. कुरैशी
18. वी.एस. संपत
19. एच.एस. ब्रह्मा
20. डॉ नसीम जैदी
21. अचल कुमार ज्योति
22. ओम प्रकाश रावत
23. सुनील अरोड़ा
24. सुशील चंद्रा
25. राजीव कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!