अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संपूर्ण मार्गदर्शन
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: हिंदी व्याकरण की शक्ति
- हिंदी व्याकरण में “अनेक शब्दों के लिए एक शब्द” (One Word Substitution) भाषा को संक्षिप्त, सटीक और प्रभावशाली बनाने का महत्वपूर्ण तत्व है।
- यह प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, शिक्षक भर्ती में अक्सर पूछा जाता है।
- यह लेख 200+ उदाहरणों और पिछले वर्षों के प्रश्नों के साथ आपकी तैयारी को पूर्णता प्रदान करेगा।
क्या हैं “अनेक शब्दों के लिए एक शब्द”?
परिभाषा:
- किसी वाक्यांश, विचार या अभिव्यक्ति को एक ही शब्द में प्रस्तुत करना।
महत्व:
- भाषा की सक्षमता बढ़ाना।
- समय बचाना और संप्रेषण स्पष्ट करना।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में 2-5 अंकों का सीधा प्रश्न।
वाक्यांश | एक शब्द |
---|---|
पूरब और उत्तर के बीच की दिशा | ईशान |
पूरब और दक्षिण के बीच की दिशा | आग्नेय |
पश्चिम और उत्तर के बीच की दिशा | वायव्य |
पश्चिम और दक्षिण के बीच की दिशा | नैऋत्य |
उत्तर की दिशा | उदीची |
दक्षिण की दिशा | अवाची |
वाक्यांश | एक शब्द |
---|---|
समुद्र में लगने वाली आग | बड़वानल |
पेट में लगने वाली आग | जठरअग्नि |
जंगल में लगने वाली आग | दावानल |
जो अग्नि को बुझाता हो | अग्निशामक |
अग्नि का छोटा रूप | अग्निकण |
अग्नि से उत्पन्न | अग्निज |
जो अग्नि में जलता हो | अग्निदग्ध |
वाक्यांश | शब्द |
---|---|
मरने की इच्छा रखने वाला | मुमुर्षु |
जीने की इच्छा रखने वाला | जिजीविषु |
भोजन करने इच्छा रखने वाला | बुभुक्षु |
युद्ध की इच्छा रखने वाला | युयुत्सु |
तैरने की इच्छा रखने वाला | तितीर्षु |
मोक्ष की इच्छा रखने वाला | मुमुक्षु |
जानने की इच्छा रखने वाला | जिज्ञासु |
विजय पाने की इच्छा रखने वाला | जिगीषु |
ईर्ष्या की इच्छा रखने वाला | ईर्ष्यालु |
सोने की इच्छा रखने वाला | सुषुप्सा |
हित चाहने की इच्छा | हितैषिता |
जिसकी इच्छा बहुत ऊँची हो | महत्वकांक्षी |
वाक्यांश | शब्द |
---|---|
वीर पुत्र को जन्म देने वाली स्त्री | वीरप्रसु |
जिस स्त्री का पति प्रदेश गया हो | प्रेषितपतिका |
विरह में दु:खी स्त्री | विरहविदग्धा |
जिस स्त्री का पति जीवित हो | सधवा |
जिस स्त्री का पति जीवित न हो | विधवा |
जिस स्त्री का पति विदेश से लौटा हो | आगत पतिका |
जिस स्त्री को सूर्य का प्रकाश स्पर्श न किया हो | असूर्यपश्या |
जिस स्त्री का पति दूसरा विवाह कर ले | अध्यूढ़ा |
जिस लड़की का विवाह अभी-अभी हुआ है | नवोढ़ा |
पति के द्वारा छोड़ी गयी स्त्री | परित्यक्ता |
जिस स्त्री में पति और पुत्र हो | पुरन्द्री |
वह स्त्री जो पर पुरुष से प्रेम करती है | परकीया |
हाथी की तरह चलने वाली स्त्री | गजगामिनी |
हंस के समान चलने वाली स्त्री | हंसगामिनी |
मीन के समान सुन्दर आँखों वाली स्त्री | मीनाक्षी |
मृग के समान आँखों वाली स्त्री | मृगनयनी |
वह लड़की जिसका विवाह होने वाला है | वैवाहिकी |
वह लड़की जिसका विवाह हो गया है | विवाहिता |
वह स्त्री जिसे संतान न होता है | बन्ध्या |
जन्म देने वाली स्त्री | प्रसूति |
प्रिय वचन बोलने वाली स्त्री | प्रियवंदा |
वह स्त्री जो प्राणों से अधिक प्रिय हो | प्राणप्रिय |
वह स्त्री जो कविता लिखती है | कवयित्री |
बारह से सोलह वर्ष के बीच की लड़की है | किशोरी |
एक से दस वर्ष के बीच की लड़की है | कन्या |
पुरुष की गोद में सोने वाली स्त्री | अंक शायनी |
किसी पुरुष से प्रेमरत अविवाहित स्त्री | अनूढ़ा |
अपनी पसंद का पति चुनने वाली स्त्री | पतिम्वरा |
पर्दे के भीतर रहने वाली स्त्री | पर्दानशीन |
पति के मृत्यु पर जिन्दा जलने वाली स्त्री | सती |
वह स्त्री जो अभी-अभी जन्म दी है | सद्य प्रसूता |
वह स्त्री जो अभी-अभी स्नान की है | सद्य स्नाता |
अपने पति की ही अनुरागिनी पत्नी | स्वकीया |
बुरे आचरण वाली स्त्री | स्वैरिणी |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- जो दिखाई न दे ⇒ अदृश्य
- जिसका जन्म न हो ⇒ अजन्मा
- जिसका कोई शत्रु न हो ⇒ अजातशत्रु
- जो बूढ़ा न हो ⇒ अजर
- जो कभी न मरे ⇒ अमर
- जो पढ़ा -लिखा न हो ⇒ अपढ़ /अनपढ़
- जिसके कोई संतान न हो ⇒ निसंतान
- जो उदार न हो ⇒ अनुदार
- जिसमे धैर्य न हो ⇒ अधीर
- जिसमे सहन शक्ति हो ⇒ सहिष्णु
- जिसके समान दूसरा न हो ⇒ अनुपम
- जिस पर विश्वास न किया जा सके ⇒ अविश्वनीय
- जिसकी थाह न हो ⇒ अथाह
- दूर की सोचने वाला ⇒ दूरदर्शी
- जो दूसरों पर अत्याचार करें ⇒ अत्याचारी
- जिसके पास कुछ भी न हो ⇒ अकिंचन
- दुसरे देश से अपने देश में समान आना ⇒ आयात
- अपने देश से दुसरे देश में समान जाना ⇒ निर्यात
- जो कभी नष्ट न हो ⇒ अनश्वर
- जिसे कोई जीत न सके ⇒ अजेय
- अपनी हत्या स्वयं करना ⇒ आत्महत्या
- जिसे दंड का भय न हो ⇒ उदंड
- जिस भूमि पर कुछ न उग सके ⇒ ऊसर
- जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात ⇒ किंवदंती
- जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो ⇒ कुलीन
- जिसकी सब जगह बदनामी ⇒ कुख्यात
- जो क्षमा के योग्य हो ⇒ क्षम्य
- शीघ्र नष्ट होने वाला ⇒ क्षणभंगुर
- कुछ दिनों तक बने रहना वाला ⇒ टिकाऊ
- जिसमे रस हो ⇒ सरस
- जिसमे रस न हो ⇒ नीरस
- भलाई चाहने वाला ⇒ हितैषी
- दूसरों की बातों में दखल देना ⇒ हस्तक्षेप
- दिल से होने वाला ⇒ हार्दिक
- जिसमे दया न हो ⇒ निर्दय
- जो सब जगह व्याप्त हो ⇒ सर्वव्यापक
- जानने की इच्छा रखने वाला ⇒ जिज्ञासु
- साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला ⇒ साहित्यिक
- मांस खाने वाला ⇒ मांसाहारी
- जिसके आने की तिथि न हो ⇒ अतिथि
- जिसके ह्रदय में दया हो ⇒ दयावान
- जो चित्र बनाता हो ⇒ चित्रकार
- विद्या की चाह रखने वाला ⇒ विद्यार्थी
- हमेशा सत्य बोलने वाला ⇒ सत्यवादी
- जो देखने योग्य हो ⇒ दर्शनीय
- जो धन का दुरुपयोग करता है ⇒ अपव्ययी
- जहाँ पहुँचा न जा सके ⇒ अगम्य
- जिसे जीता न जा सके ⇒ अजेय
- जिसका अंत न हो ⇒ अनन्त
- जिसका जन्म न हो सके ⇒ अजन्मा
- अवसर के अनुसार बदल जाने वाला ⇒ अवसरवादी
- जो कानून के विरुद्ध हो ⇒ अवैध
- दूसरे के पीछे चलने वाला ⇒ अनुचर
- जिसका कोई स्वामी न हो ⇒ अनाथ
- जिसे क्षमा न किया जा सके ⇒ अक्षम्य
- जिसका इलाज न हो सके ⇒ असाध्य
- जिसका विश्वास न किया जा सके ⇒ अविश्वसनीय
- जिस पर अभियोग लगाया गया हो ⇒ अभियुक्त
- जिसमे शक्ति न हो ⇒ अशक्त
- जो पहले न पढ़ा हो ⇒ अपठित
- जिसकी कोई उपमा न हो ⇒ अनुपम
- कम जानने वाला ⇒ अल्पज्ञ
- जो कुछ न करता हो ⇒ अकर्मण्य
- जो दिखाई न दे ⇒ अदृश्य
- जिसका मूल्य न आँका जा सके ⇒ अमूल्य
- जो नष्ट न होने वाला हो ⇒ अविनाशी
- जो आँखों के सामने न हो ⇒ अप्रत्यक्ष
- जिसका पार न पाया जाए ⇒ अपार
- जो परिचित न हो ⇒ अपरिचित
- जहाँ जाना संभव न हो ⇒ अगम
- चार मुखों वाला ⇒ चतुरानन
- दूसरों के दोष को खोजने वाला ⇒ छिद्रान्वेसी
- छात्रों के रहने का स्थान ⇒ छात्रवास
- जल में रहने वाला ⇒ जलचर
- जो जन्म से अँधा हो ⇒ जन्मांध
- जीने की इच्छा ⇒ जिजीविषा
- वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो ⇒ ज्वालामुखी
- जो किसी का पक्ष न ले ⇒ तटस्थ
- जिसकी तीन भुजाएँ हो ⇒ त्रिभुज
- तीनों लोकों का स्वामी ⇒ त्रिलोकी
- जो पुत्र गोद लिया हो ⇒ दत्तक
- बुरे आचरण वाला ⇒ दुराचारी
- जो दो भाषाएँ जानता हो ⇒ दुभाषिया
- जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो ⇒ दीर्घायु
- बुरे चरित्र वाला ⇒ दुश्चरित्र
- जिसमे दया हो ⇒ दयालु
- दर्द से भरा हुआ ⇒ दर्दनाक
- जो धर्म का काम करे ⇒ धर्मात्मा
- जिसका कोई अर्थ न हो ⇒ निरर्थक
- जिसके मन में कोई कपट न हो ⇒ निष्कपट
- जो अभी-अभी पैदा हुआ हो ⇒ नवजात
- जो चक्र धारण करता हो ⇒ चक्रधर
- जिसके हाथ में चक्र हो ⇒ चक्रपाणी
- जिसने इन्द्रियों को जीत लिया हो ⇒ जितेन्द्रिया
- जिसने इन्द्र को जीत लिया हो ⇒ इन्द्रजीत
- मार्ग में खाने-पीने वाले खाद्य सामग्री ⇒ पाथेन
- जो अभि अभि उत्पन्न हुआ हो ⇒ प्रत्युत्पन्न
- नीले रंग का कमल ⇒ इन्दीवर
- दुसरो में दोष खोजने वाला ⇒ छिद्रान्वेषी
- जिसका कोई शत्रु पैदा ना हुआ हो ⇒ अजातशत्रु
- जिसका कोई शत्रु ना हो ⇒ नि:शत्रु
- प्रतिदिन होने वाला ⇒ प्रतिदिन
- सप्ताह में एक बार होने वाला ⇒ साप्ताहिक
- माह में एक बार होने वाला ⇒ मासिक
- वर्ष में एक बार होने वाला ⇒ वार्षिक
- पति-पत्नी का जोड़ा ⇒ दम्पति
- जो कम बोलता हो ⇒ मितभाषी
- जो अधिक बोलता हो ⇒ वाचाल
- जिसे कहा न जा सके ⇒ अकथनीय
- जिसे कहा जा सके ⇒ कथनीय
- जिसे स्मरण किया जा सके ⇒ स्मरणीय
- जो चक्र धारण करता हो ⇒ चक्रधर
- जिसके हाथ में चक्र हो ⇒ चक्रपाणी
- जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज ⇒ जनतंत्र/लोकतन्त्र
- राजा द्वारा चलाया जाने वाला राज ⇒ राज तंत्र
- वह राष्ट्र जिसका प्रमुख निर्वाचित हो ⇒ गणतंत्र
- जो कठिनाई से प्राप्त हो ⇒ दुर्लभ
- जहाँ पहुँचना कठिन हो ⇒ दुर्गम
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
जंगल में लगने वाली आग को क्या कहा जाता है ?
- दावानल √
- बड़वानल
- जठर अग्नि
- वनाग्नि
प्रश्न “जहाँ पशुओं को रखा जाता है” के लिए उचित शब्द चुनें:
(a) अस्तबल
(b) पशुशाला
(c) चिड़ियाघर
उत्तर: (b) पशुशाला
निष्कर्ष
- “अनेक शब्दों के लिए एक शब्द” हिंदी व्याकरण का वह हथियार है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी अंक-तालिका चमका सकता है।
- नियमित अभ्यास के लिए: “प्रतिदिन 10 नए शब्द याद करें – 6 महीने में 1500+ शब्दों पर मास्टरी!”