शब्द भेद | Shabd Bhed
- उत्पति के आधार पर शब्द भेद
- व्युत्पति/ रचना के आधार पर शब्द भेद
- अर्थ के आधार पर शब्द भेद
- शक्ति के आधार पर शब्द भेद
- प्रयोग के आधार पर शब्द भेद
- रूपान्तर या विकार के आधार पर शब्द भेद
उत्पति के आधार पर शब्द भेद
- तत्सम शब्द
- तद्भव शब्द
- देशज शब्द
- विदेशज शब्द
व्युत्पति/ रचना के आधार पर शब्द भेद
- रूढ़ शब्द
- योगिक शब्द
- योग रूढ़ शब्द
अर्थ के आधार पर शब्द भेद
- अर्थ के आधार पर दो प्रकार के होते है
- सार्थक शब्द
- निरर्थक शब्द
सार्थक शब्द | Sharthak Shabd
- वह शब्द जो अर्थ प्रगट करता है, सार्थक शब्द कहलाता है
जैसे:-
- गर्मी, वर्षा, घर आदि
निरर्थक शब्द | Nirarthak Shabd
- वह शब्द जो कोई अर्थ प्रगट नही करता है, निरर्थक शब्द कहलाता है
जैसे:-
- पानी-वानी, रोटी-वोटी आदि
शक्ति के आधार पर शब्द भेद
- अभिधा
- लक्षणा
- व्यंजना
प्रयोग के आधार पर शब्द भेद
- संज्ञा
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया
- क्रिया विशेषण
- सम्बन्ध वाचक
- समुच्य बोधक
- विस्मय बोधक
विकार के आधार पर शब्द के भेद
- विकारी शब्द /व्यय शब्द
- अविकारी शब्द/अव्यय शब्द
विकारी शब्द | Vikari Shabd
- जिस शब्द का रूप परिवर्तित होता है, उसे विकारी शब्द कहा जाता है
अविकारी शब्द | Avikari Shabd
- जिस शब्द का रूप परिवर्तित नही होता है, उसे अविकारी शब्द कहा जाता है
तत्सम शब्द | Tatsam Shabd
- ऐसा शब्द जो संस्कृत भाषा का है, उसे ज्यो का त्यों हिन्दी भाषा में अपना लिया गया है उसे तत्सम शब्द कहा जाते है
जैसे:-
- माता, पिता, अग्नि, अक्षोट, उष्ट्र, कर्पट, कुष्ट, कंटक, कंकती, दुग्ध, दधि, पर्यंक, पुष्प, मरकट, रात्रि, सूर्य, चन्द्रमा, दिवस, भूमि आदि
तद्भव शब्द | Tatbhav Shabd
- ऐसा शब्द जो संस्कृत भाषा का है, उसे तोड़ मरोड़ कर हिन्दी भाषा में प्रयोग किया जाता है उसे तद्भव शब्द कहा जाते है
जैसे:-
- माँ, बाप, आग, अखरोट, ऊंट, फुल, कपड़ा, पलंग, कपूर, दूध, दही, कांटा, ऊंट, कंघी, कोढ़ आदि
देशज शब्द | Deshaj Shabd
- ऐसा शब्द जो स्थानीय लोगो द्वारा प्रयोग में लाया जाता है जिसके स्रोतों का पता नही चलता उसे देशज शब्द कहा जाता है
जैसे:-
- कटोरा, थैला, खिड़की, गाड़ी, पेट, गोड़, दौड़, खिचड़ी, चप्पल, जूता, ठेस, डिबिया, तेन्दुआ, धुँआ, लोटा, पगड़ी, फटफटीया, फुनगी, भोपू आदि
विदेशज शब्द | Videshj Shabd
- ऐसा शब्द जो दूसरी भाषाओ से लिया गया है, उसे विदेशज शब्द कहा जाता है
जैसे:-
- आलमारी, आलपिन, अनानास, ऑफिस, ड्यूटी, कैची, कालीन, कागज, संतरा, रिक्शा, लीची, चीकू, तम्बाकू, सुनामी आदि
संकर शब्द | Shankar Shabd
- वे शब्द जो दो अलग-अलग भाषाओँ से मिलकर बने होते है
जैसे:-
- रेलयात्री ⇒ रेल (अंग्रेजी) + यात्री (संस्कृत)
- रेलगाड़ी ⇒ रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी)
- वर्षगांठ⇒ वर्ष (संस्कृत) + गांठ (हिन्दी)
- उड़नतश्तरी⇒ उड़न (हिन्दी) + तश्तरी (फारसी)
अर्द्ध तत्सम शब्द | Ardh Tatsam Shabd
जैसे:-
- अगिन
- अच्छर
- कारज
- चन्दर
- दई
- वंशी
- बच्छ
- मच्छर
- रात
अनुकरणात्मक शब्द | Anukaranatmk Shabd
- खटाखट
- खनाखन
- चलाचल
- जलाजल
- धनाधन
- धमाधम
- फटाफट
- सटासट
रूढ़ शब्द Sudha Shabd
- वे शब्द जो दो निरर्थक शब्दों से मिलकर बने होते है रूढ़ शब्द कहलाते है
- वे शब्द जिसे सार्थक शब्दों में विभाजित न किया जा सके, उन्हें रूढ़ शब्द कहते है
जैसे:-
- जल, घर, घोड़ा, बैल, चावल, गेंहू, घास, दूध, दही, घी, कुर्सी, मेज आदि
यौगिक शब्द | Yogik Shabd
- वे शब्द जो दो सार्थक शब्दों से मिलकर बने होते है यौगिक शब्द कहलाते है
- वे शब्द जिसे सार्थक शब्दों में विभाजित किया जा सकता है यौगिक शब्द कहलाते है
जैसे:-
- चायवाला ⇒ चाय + वाला
- दूधवाला ⇒ दूध + वाला
- अत्यधिक ⇒ अति + अधिक
- सामाजिक ⇒ समाज + इक
- प्रत्येक ⇒ प्रति + एक
- हिमालय ⇒ हिम + आलय
- विद्यालय ⇒ विद्या + आलय
- प्रधानमंत्री ⇒ प्रधान + मंत्री
योगरूढ़ शब्द Yogrudh Shabd
- वे शब्द जो दो सार्थक शब्दों से मिलकर बने होते है और विशिष्ट अर्थ उत्पन करते है योगरूढ़ शब्द कहलाते है
- ये सभी शब्द बहुव्रीह समास के उदाहरण होते है
जैसे:-
- पंकज ⇒ पंक(कीचड़) + ज (जन्म) = कमल
- जलज ⇒ जल + ज = कमल
- पीताम्बर ⇒ पीला +अम्बर = श्रीकृष्ण
विकारी शब्द | Vikari Shabd
- वे शब्द जिन पर वचन, लिंग और कारक का प्रभाव पड़ता है, विकारी शब्द कहलाते है
जैसे:-
- संज्ञा
- सर्वनाम
- विशेषण
अविकारी शब्द | Aviakri Shabd
- वे शब्द जिन पर वचन, लिंग और कारक का प्रभाव नही पड़ता है, अविकारी शब्द कहलाते है
जैसे:-
- अवयव
एकार्थी शब्द | Ekarthi Shabd
- वे शब्द जिनका केवल एक ही अर्थ होता है एकार्थी शब्द कहलाता है
जैसे:- राम, श्याम, गीता, दिल्ली, पटना, गंगा आदि
अनेकार्थी शब्द | Anekarthi Shabd
- वे शब्द जिनका केवल एक से अधिक अर्थ होता है अनेकार्थी शब्द कहलाता है
जैसे:-
हार ⇒ पराजय, गले की हार
कनक ⇒ सोना, धतुरा
प्रतियोगी परीक्षाओ के प्रश्न और उत्तर
शब्द शक्ति के भेद होते हैं:
UPSSSC Junior Assistant 29 June 2025
(A) तीन
(B) पाँच
(C) चार
(D) दो
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans (A) तीन
‘वह हवा से बातें कर रहा है।’ वाक्य में कौन-सी शब्द शक्ति है
UPSSSC Junior Assistant 29 June 2025
(A) रूढ़ा लक्षणा शब्द शक्ति
(B) अभिधा शब्द शक्ति
(C) प्रयोजनवती लक्षणा शब्द शक्ति
(D) लक्षणा शब्द शक्ति
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans (A) रूढ़ा लक्षणा शब्द शक्ति
Social Media Page
- MySmartExam Website के Official Social Media Page को जरूर Fallow करें